Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अबु आसिम आज़मी का स्वागत समारोह कार्यक्रम : मोहम्मदपुर

यू पी, आजमगढ़, मोहम्मदपुर। परिवर्तन यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक व महाराष्ट्र प्रदेश अबू आसिम आजमी का मुहम्मदपुर बाजार स्थित बी टी पैलेस में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाज वादी पार्टी के विधायक व महाराष्ट प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने कहा कि
प्रदेश व केन्द्र सरकार सिर्फ हिंदू मुस्लिम के संबंधों में जहर घोल कर देश में सांप्रदायिक दंगा फैलाना चाहती है देश प्रदेश की सरकार भाजपा नहीं बल्कि आर एस एस के लोग चला रहे हैं जो जो भारत का नहीं बल्कि खुद का कानून चलाना चाहते हैं, जो अग्रेजो के तलवे चाटे और आज अपने आप को क्या क्या कहते है।
मुजफ्फरनगर दंगा समाजवादी पार्टी के लिए काल धब्बा है लेकिन दंगे में जिनको भी नुकसान हुआ था ,
समाजवादी पर्टी की सरकार में हुए दंगे फसाद में अखिलेश सरकार ने 15 -15 लाख मुआवजा दिया जबकि कोई और पार्टी ने नही दिया, और कहा कि मुसलमान जज्बाती होता है मुसलमानों को समाजवादी पार्टी से सिर्फ एक जुट होने को कहा लेकिन वह किस पार्टी से आगामी 2022 में गठबंधन करना चाहते है इस और उनको अगर समाजवादी पार्टी के साथ जोड़ना चाहता तो उसका स्वागत है नहीं तो हम अकेले अपने दम पर 2022 में सपा की सरकार बनायेगे।

मौलाना ताहिर मदनी हुए उन्होंने ने कहा कि इस मुल्क में बी जे पी की नीतियाँ सामने है आप लोग जानते है कि वो देश को तोड़ने का काम कर रही है, बटला हाउस पर उन्होंने एक तरफ लोगो को घुमाया और फिर कहा कि साम्प्रदायिक ताकतों से देशको बचाना है।
इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता हाफिज इलतेफात विषहमी ,वसीम अहमद, हाजी अबू शाहमा खान, हाजी क्यामुद्दीन खान, यासिर, आमिर शेख, विषहमी , मामा मोआज्जम , डॉक्टर बेनजीर , प्रमुख समाज सेवी नजमा गर्ल्स कॉलेज एण्ड नूरजहां चिल्ड्रेन स्कूल दौना लालगंज के प्रबन्धक हाजी इसरार अहमद, हाजी अंसार अहमद, फरहान खान राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड , आफताब आलम कुरेशी, सपा नेता राशिद मांगरवां ,मो शाहिद, नदीम अच्छू,हासिम, , डॉक्टर शरबत आलम नसीम मंजीर पट्टी,रेशाद बीसहमी, आदि लोग उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh