Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न : मार्टीनगंज

दीदरगंज आज़मगढ़ : मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के महुजा नेवादा में स्थित माँ दुर्गावती पब्लिक स्कूल पर 11 सितम्बर से चल रहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्राथमिक शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम आज हुआ संम्पन्न जहाँ खण्ड मार्टीनगंज,तहबरपुर,फुलपुर,पवई,अहिरौला, मिर्जापुर से आये सैकङो शिक्षार्थियों को संघ के प्रचारकों व शिक्षकों द्वारा अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए व्यायाम, व हिदुत्व के प्रति जागरूक करते हुए देश प्रेम की शिक्षा दी गयी वहीं भारत माता की आरती कर के संघ के तरफ से समस्त शिक्षा ग्रहण कर रहे स्वयंसेवकों को प्रवेशिका प्रदान करते हुए नम आंखों से विदाई की गयी। वहीं जिला प्रचारक प्रवीण जी ने सम्बोधित करते हुए समस्त स्वयंसेवकों को कहा कि अपने अपने ग्राम सभा में माँ भारती की पूजा अर्चना कर शाखा लगाएं वहीं खण्ड कार्यवाहक विनोद जी ने परमपूज्य माधवराव सदाशिव गोलवलकर जी व डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवारजी व भारत माता केचित्र पर माल्यार्पण कर स्वयंसेवकों को राणाप्रताप,वीर शिवाजी, भगत सिंह जैसे महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालें।वहीं प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षण में स्वयंसेवकों को इन महानुभावों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिला विभाग प्रचारक सुशील जी, फुलपुर संघचालक शिवप्रसाद जी,सह जिला संचालक हरिश्चन्द्र जी, जितेंद्र जी ,रविशंकर जी,प्रान्त प्रचारक, मिथिलेश नारायण जी,गोरक्षप्रान्त प्रचारक शुबास जी, गोरक्षप्रान्त बौधिक शिक्षक डॉ अरविंद जी, ग्राम विकास संचालक नगीना जी, सहखण्ड कार्यवाहक विनय जी ,मुख्य शिक्षक पंकज जी, खण्ड कार्यवाहक विनोद जी आर्यमगढ़ सचिव अरुणांकर सिंह, वहीं वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुँचे भाजपा जिला महामंत्री जयप्रकाश जयसवाल ,मंडल अध्यक्ष विकास राय , पत्रकार बृजेश सिंह व क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित लोग उपस्थित थे


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh