सांसद मेनका संजय गांधी ने बस अड्डे का भूमि पूजन कर पुनर्निर्माण की रखी आधार शिला
कादीपुर सुल्तानपुर । सांसद मेनका संजय गांधी ने स्थानीय बस अड्डे पर भूमि पूजन कर पुनर्निर्माण की आधार शिला रखी और लोगो को सम्बोधित करते हुए कही की मैं अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए सदैव संकल्पित हूं। जब भी क्षेत्र में आती हूं तो कोई ना कोई नई सौग़ात लेकर आती हूं। यह बात पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं सांसद मेनका संजय गांधी ने कही। वे कादीपुर कस्बे में स्थित बस स्टेशन के पुनर्निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। मैं जनपद में हर 15 दिन के बाद आती हु। और आने पर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराती हूं। बस स्टेशन के पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग विगत दो वर्षों से चल रही थी। बस स्टेशन के पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ 18 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। विश्वास है कि मानक के अनुरूप बस स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र पूरा होगा ।मेरा प्रयास है कि क्षेत्र के हर मार्ग पर सरकारी बसे संचालित हो जिससे क्षेत्र के लोगो को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके । इसके पहले जनपद में बसों का संचालन व्यक्तिगत रूप से एक ही परिवार कर रहा था ।विशिष्ट अतिथि विधायक राजेश गौतम ने कहा कि इस बस स्टेशन का निर्माण 1962 में हुआ था । इसके पहले की सरकारों व क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने इस पर ध्यान नही दिया ।पुनर्निर्माण से परिवहन क्षेत्र में एक नई उपलब्धि होगी ।परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सिंह ने कहां कि पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा ।इस रोड से अभी तक 120 बसों का संचालन हो रहा है। शीघ्र ही 30 बसें और बढ़ा दी जाएगी। इसके पूर्व मेनका संजय गांधी ने पुनरनिर्माण के लिए भूमि पूजन किया। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष डॉक्टर आर ए वर्मा, किसान मोर्चा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष मोहित सिंह, पूर्व प्रमुख श्रवण मिश्र, जय प्रसाद उपाध्याय, सुभाष चंद्र, राजेश सिंह , विजय भान सिंह मुन्ना अध्यक्ष नगर पंचायत कादीपुर सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया । संचालन जिला मंत्री मनोज मौर्य ने किया ।मौके पर भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम चौहान सर्वेश कुमार सिंह सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह लाल मणि सिंह , नरसिंह नारायण सिंह , महिला मोर्चे की सुनीता बरनवाल , उषा शुक्ला ,मीनू सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



























































Leave a comment