Latest News / ताज़ातरीन खबरें

7 दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ : पाली


पाली राजस्थान । सुमेरपुर कृषि महाविद्यालय में 7 दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व प्रधान व जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य व कृषि महाविद्यालय डीन सवाई दान रत्नू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,मुख्य आयोजक दीपक चावरिया ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही है जिसकी विजेता टीम को 1 लाख रुपये व उपविजेता टीम को 41000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा,उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में स्थानीय खिलाड़ियों के अलावा राजस्थान,महाराष्ट्र,गुजरात व मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे,उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधान व जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेलों का होना बहुत जरूरी है,पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद की गतिविधियां भी नियमित रूप से होती रहनी चाहिए,उन्होंने कहा कि हमारे जमाने मे कबड्डी,खो खो व अन्य खेलों का चलन था पर आज के युग मे पूरे भारतवर्ष में क्रिकेट का बोलबाला है,मेवाड़ा ने इतने बड़े स्तर पर रात्रिकालीन प्रतियोगिता करवाने के लिए आयोजन समिति का आभार जताया,अध्यक्षता कर रहे कृषि महाविद्यालय के डीन सवाई दान रत्नू ने कहा कि खेलो से प्रेम व भाईचारा बढ़ता है उन्होंने बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को पूरा मान सम्मान देने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा करने से हमारे क्षेत्र का नाम रोशन होगा,उन्होंने खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान करते हुए कहा कि अंत मे जीत किसी एक टीम को ही मिलेगी इसलिए आपसी भाईचारे से खेल को खेलाना चाहिए,विशिष्ट अतिथि गजेंद्र सिंह राजपुरोहित व सत्येंद्र सिंह राजपुरोहित ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सुमेरपुर में करीब 10-15 सालों बाद इतना भव्य आयोजन हो रहा है,यहां आकर ऐसा लग रहा है मानो दूधिया रोशनी में मिनी आईपीएल चल रहा है,उन्होंने कहा कि इतना बड़ा आयोजन निश्चित रूप से बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के साथ साथ स्थानीय खिलाड़ियों को भी प्रेरणा देगा,कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गजेन्द्र सिंह,सत्येंद्र सिंह राजपुरोहित, हरीश भाई व शैलेश अग्रवाल,रमजान सिलावट मौजूद थे,अतिथियों ने विजेता उपविजेता टीम को दी जाने वाली ट्रॉफी व टीम जर्सी का भी अनावरण किया,इस अवसर पर मुख्य आयोजक दीपक चावरिया,अनवर पठान,महिपाल रावल,अशरफ अली,अकील मोहम्मद,महेंद्र शेट्टी, डेरिक सैमसन,अनिरूद्ध चौधरी,रवि चौहान,मनीष चावरिया,गोविंद मेघवाल,नवाब खान,किशन सांखला, रिषि गहलोत,अक्षय,आकाश,सोनाराम,वीरू,हैप्पी,हरप्रीत,राहुल रति,अलकेश सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे....महिपाल रावल ने बताया कि उद्घाटन मैच मैजिक क्लब व मंडी इलेवन के बीच खेला गया जिसमें मैजिक क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरिक सैमसन के धुंआधार 67 रन व महेंद्र शेट्टी के 32 रनों की मदद से निर्धारित 10 ओवर में 155 रन का स्कोर बनाया,जवाब में मंडी इलेवन इरफान खान व मनीष चावरिया की घातक गेंदबाजी के सामने मात्र 70 रन पर सिमट गई,दूसरा मैच ब्लू स्टार बनाम जवाई बांध के बीच खेला गया जिसमें जवाई बांध ने 9 विकेट से जीत दर्ज की,इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण फेसबुक पेज कोस्को मेरी जींद पर किया जा रहा है........!
मंच संचालन जगदीश राजपुरोहित में किया...!


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh