बाईक सवार बदमाशों ने डॉक्टर से किया लूट
आजमगढ़ के मेहनाजपुर क्षेत्र में रविवार की रात में बाइक सवार बदमाशों ने एक डाक्टर की बाइक लूट ली और फरार हो गए। बाइक लूटने की घटना की तहरीर डाक्टर के पिता ने थाने में दी है।मेहनाजपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि यह लूट नहीं है।उन्होंने बताया कि डाक्टर साहब बाइक से जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने बाइक की चाभी निकाल ली और डाक्टर साहब बाइक छोड़ कर चले गए।
कोसड़ा गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार पांडेय के पुत्र डा.आशीष कुमार पांडेय डेंटल डाक्टर हैं। उनका मेहनाजपुर में क्लीनिक है।वह देवगांव कोतवाली के निहोरगंज में किराए के मकान में रहते हैं। रविवार की रात में वह क्लीनिक बंद कर लगभग साढ़े नौ बजे बाइक से अपने आवास पर जा रहे थे। इस दौरान मेहनाजपुर थाने के पचरूखवा गांव के पास
बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर डाक्टर को रोक लिया और तमंचा सटा कर उनकी बाइक लूट लिया। जान बचा कर डाक्टर किसी तरह वहां से भाग निकले। बेटे के साथ लूट की वारदात होने की सूचना मिलने पर पिता प्रमोद पांडेय ने रात में ही मेहनाजपुर थाने पर पुलिस को सूचना दी।



























































Leave a comment