देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में मजदूर एकता किसान मंच
आज़मगढ़ आज़ तहबरपुर के जनईगंज चौराहे पर देशव्यापी किसान आन्दोलन के समर्थन में मजदूर किसान एकता मंच (जनमुक्ति मोर्चा)के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर प्रदर्शनी व नुक्कड़ सभा लगाई कार्यकर्ताओं ने तीनों काले कृषि कानून: २०२० को रद्द करने,दाल-रोटी,तिलहन जैसे भोजन को आवश्यक वस्तु से हटाने, खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी करके कालाबाजारी करने वाला कानून बनाने, सार्वजानिक वितरण प्रणाली (पीडीएस)को खत्म करने की साज़िशों का तार्किक ढंग से पर्दाफाश किया
वक्ताओं ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर: भारत बंद के आह्वान का स्वागत करते हुए उसमें शामिल हों हमें शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक तरीके से अपने मजदूर-किसान आंदोलन को और आगे बढ़ाने की जरूरत है,प्रदर्शनी में संतोष यादव, बब्लू यादव, पतिराम,हरिराम,गुलाब चंद मौर्या, हवलदार यादव, रामधनी मौर्या,डा.पाल, अतुल कुमार, राजकुमार, राजेश शामिल रहे।



























































Leave a comment