भाजपा पर जमकर बरसे सपा नेता अबू आसिम आज़मी
आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी आजमगढ़ अपने गृह जनपद पहुंचकर अपने चिर परिचित अंदाज में दिखाई दिए उन्होंने दावा किया की सपा विधानसभा चुनाव में 352 सीट जीत कर सत्ता में आएगी हालांकि पार्टी के अध्यक्ष का दावा है कि 400 से ऊपर जीतेंगे। वहीं भाजपा के साढ़े वर्ष के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे बड़ी बेशर्मी क्या हो सकती है कि दूसरे के किए कामों को अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। बंगाल के ब्रिज को अपना बता रहे। अखिलेश यादव के किए कार्यों का नाम बदल कर क्रेडिट ले रहे। प्रदेश को बरबादी के कगार पर खड़ा कर दिया। इलाज नहीं है, लाशें गंगा में बह रही हैं। यह सर्वे है कि सबसे ज्यादा लॉ एंड ऑर्डर खराब है, महिलाओं के साथ क्राइम में आगे है। अब साढ़े चार साल हुए हैं तो अब उम्मीद लगाए हैं लेकिन जब कोई मरता है तो उसका तोहफा कबूल नहीं होता। इनसे बड़ा झूठा कोई नहीं हो सकता। किसानों कि नहीं सुन रहे हैं सब लोग अब इकट्ठा हो गए हैं। उन्होंने अन्य दलों से गठबंधन के सवाल पर कहा कि बसपा बीजेपी की दलाली कर रही है। कांग्रेस लगभग खत्म हो गई है। सपा की छोटी-छोटी पार्टियों से बात हो रही है। पिछड़े दलित अल्पसंख्यक सभी साथ हैं और समाजवादी पार्टी को जीताएंगे। अबू आसिम आजमी ने अब्बाजान के जुमले पर कहा कि यह पोलराइजेशन के लिए हो रहा है लेकिन जनता सब समझ रही है। लोगों को भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए। कभी मुस्लिमों का डर दिखाकर कभी हिंदू-मुस्लिम को लड़ा कर वोट कब तक मांगेंगे। अब जनता डेवलपमेंट चाहती है। आजादी के बाद से अब तक जितना डेवलपमेंट अखिलेश यादव ने किया है उतना किसी ने नहीं किया है। वही एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के चुनाव लड़ने पर उनके नाम की अनभिज्ञता जताते हुए आजमी ने कहा कि यह कौन है। फिर पूछने पर कहा कि ऐसे छोटे-मोटे खरपतवार आते जाते रहते हैं सब साफ हो जाएंगे। अबू आसिम आजमी आजमगढ़ के नेहरू हाल में पूर्व समाजवादी नेता स्व इशदत्त यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। जहां पर कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उनका स्वागत किया।



























































Leave a comment