Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्वर्गीय ईशदत्त यादव की 22 वी पुण्यतिथि मनाई गई :आजमगढ़


    आजमगढ़।आज रविवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शुमार, पूर्व सांसद स्व0ईशदत्त यादव जी की 22वीं पुण्यतिथि में जनपद सहित पूर्वांचल के जिलों के समाजवादियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2022 में प्रदेश में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सांसद एवं स्व0ईशदत्त यादव के पुत्र नन्दकिशोर यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव एवं संचालन महासचिव हरिप्रसाद दूबे ने किया।
    श्रद्धाजंलि सभा के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र प्रदेश के सपा अध्यक्ष एवं विधायक अबु आसिम आज़मी ने स्व0ईशदत्त यादव को किसानों, मजदुरों व अल्पसंख्यकों और शोषित-वंचित लोगों का नेता बताया। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में जिस तरह भाजपा लोगों के बीच में नफरत फैला रही है। झूठ व फरेब से लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। इसका मुकाबला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों एवं समाजवादी नीतियों से किया जा सकता है।
    उन्होंने कहा कि कौम के रहनुमाई के नाम पर कुछ लोग मुस्लिम नौजवानों को गुमराह करने की कोशिश करके भाजपा को फायदा पहुॅचाना चाहते हैं। जिसका उत्तर, प्रदेश का नौजवान मुॅहतोड़ जवाब देगा।
    श्री आजमी ने स्व0ईशदत्त यादव के बताये समाजवादी रास्ते पर चलने का आह्वान किया और 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का अपील किया।
    कार्यक्रम के प्रारम्भ में संयोजक नन्दकिशोर यादव, अरविन्द यादव ’लल्लू’ शाश्वत किशोर एवं शशांक किशोर, कमलेश आर्य, प्रदीप यादव गुड्डू, गुलाबचंद चौहान, उमेश यादव, लालू यादव, आशीर्वाद, शिशुपाल, कैलाश, शिवमूरत, रामप्रवेश, हरिराम, प्रेमा यादव, सना परवीन, गुड्डी देवी, किरन श्रीवास्तव, बबिता चौहान, जोरार अहमद, अवधराज यादव, इन्द्रजीत यादव ने स्व0ईशदत्त यादव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पावन स्मृतियों को नमन किया।
    श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि स्व0ईशदत्त यादव किसानों, नौजवानों और समाज के शोषित, पीड़ित लोगों की आवाज थे। पूरे देश में समाजवादी पार्टी को बढ़ाने और समाजवादी नीतियों का प्रचार प्रसार करने में मुलायम सिंह यादव के अनन्य सहयोगी रहे। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में मॅहगाई, बेरोजगारी से आम जनता त्राही-त्राही कर रही है। प्रदेश सरकार झूठ के सहारे जनता को धोखा देने में लगी है। उन्होंने कहा कि लाखों लोग दवाओं व ऑक्सीजन के अभाव में तड़प-तड़प कर मर गये। भाजपा झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रही है।
    जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व0सांसद जी संसद में गरीबों, मजलूमों की आवाज मजबूती से रखते थे और उनकी पहचान एक कुशल सांसद एवं प्रखर वक्ता के रूप में सदैव कायम रहेगी। उनके बताये समाजवादी विचारों पर चलकर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है।
    कार्यक्रम के अन्त में श्रद्धांजलि सभा के संयोजक नन्दकिशोर यादव ने कार्यक्रम में आये हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि माननीय मुलायम सिंह यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा समाजवादी पार्टी को ताकत देकर ही खुशहाली लायी जा सकती है।
    सभा के अन्त में दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मंत्री बलराम यादव की बहू के आकष्मिक निधन कर शोक संवेदन व्यक्त की गयी और दिवंगत आत्मा की शांती के लिए प्रार्थना की गयी।
    श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से विधायक आलमबदी आजमी, नफीस अहमद, कल्पनाथ पासवान, एम0एल0सी0राकेश यादव, पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव, रामदुलार राजभर, डा0अभिषेक राय, पूर्व सांसद रामाकांत यादव, दरोगा प्रसाद सरोज, पू0एम0एल0सी0 प्रसाद यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, श्यामबहादुर यादव, बृजलाल सोनकर, रामजग राम, अखिलेश यादव, जयराम पटेल, रामहरि चौहान, प्रेमचंद यादव, संतलाल विश्वकर्मा, इन्द्रजीत यादव आदि प्रमुख थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh