Latest News / ताज़ातरीन खबरें
ग्राहक बैंक संवाद से ग्राहकों में सकारात्मक प्रभाव
फूलपुर। ग्राहकों के सुविधा एवं असुविधा को जानने के लिए एक बार फिर ग्राहक वह बैंक संवाद का आयोजन किया गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फूलपुर शाखा में यह आयोजन पांच वर्ष पूर्व भी हुआ था जिसका एक अच्छा प्रभाव देखने को मिला था जिसके दृष्टिगत शाखा के शाखा प्रबंधक मयंक शेखर के नेतृत्व में बैंक की शाखा में श्री विश्वकर्मा पूजन के साथ संवाद सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आर्थिक या व्यवहारिक रूप से खाताधारकों व व्यापारियों को आ रही दिक्कतों को सुना गया वह सब की राय ली गई । बैंक परिसर में हुए आयोजन में योगेंद्र यादव, प्रियांशु ,आनंद तिवारी, श्रीराम प्रवीण पांडे ,अनिल पांडे, आनंद तिवारी ,दिलशाद , भारत, अंगद ,मिथुन, विनोद गुप्ता ,सहित कर्मचारी गण व ग्राहक जन शामिल रहे।



























































Leave a comment