आटो पलटने से चालक की मौत ,परिवार के सामने बड़ी समस्या
महराजगंज बिलरियागंज रोड स्थित मोलानापुर गांव के पास शनिवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे एक आटो रिक्सा पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई । संजोग रहा कि उस समय कोई यात्री नहीं बैठा था ।
जानकारी के अनुसार महेंद्र राजभर उर्फ मंदेव उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र लालू राजभर निवासी ग्राम मधईपुर थाना महराजगंज आटो रिक्शा चालक का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था । शनिवार की दोपहर वह महराजगंज से बिलरियागंज जा रहा था मोलनापुर गांव के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर आटो पलट गया जिसके नीचे दबकर वह घायल हो गया । आनन-फानन आसपास के लोगों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा तथा पुलिस को सूचना दिया । प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया किंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । मृतक के पास तीन लड़के व एक लड़की है । इस घटना से स्वजनों के समक्ष भरण पोषण की भी समस्या उत्पन्न हो गई है । पत्नी माना देवी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।



























































Leave a comment