Latest News / ताज़ातरीन खबरें
भोरमऊ में अधेड़ की पोखरी में डूबने से मौत : फूलपुर
फूलपुर । कोतवाली क्षेत्र के भोरमऊ में अधेड़ की पोखरी में डूबने से मौत हो गयी।परिजनों के खोजबीन करने पर शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब अधेड़ का शव मिला। भोरमऊ निवासी 55 वर्षीय सबहु चौरसिया पुत्र चन्द्र बलि शुक्रवार की रात में शौच करने के लिए गया था। पोखरी में फिसल जाने से सुबहु पोखरी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। लोगो ने शनिवार 11 बजे को अधेड़ की शव को पोखरी में उतराया हुआ देखा ।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ के पास 3 लडकिया 1पुत्र है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है ।



























































Leave a comment