Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आफ़ताब अहमद बने भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहम्दाबाद गोहना

वलीदपुर मऊ विधानसभा मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत भातकोल निवासी आफताब अहमद को भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हेतु चयन किया है जिसे सुनकर अल्पसंख्यकों तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोगों नहीं खुशी जाहिर की है साथ ही आफताब अहमद को बधाई दी जा रही है | आफताब अहमद लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के विकास के लिए कार्य कर रहे थे जिसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने यह कमान उन्हें सौंपी है शनिवार को बाजार भातकोल में आरा मशीन के पास एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में अल्पसंख्यकों का कल्याण निहित है शेष अन्य पार्टियां केवल मुस्लिमों को छलने का काम की हैं चाहे वह सपा रही हो या बहुजन समाज पार्टी मुस्लिमों के वोट के लिए यह दोनों पार्टियां केवल लाली पॉप देकर गुमराह करती रही है जिसे अल्पसंख्यक अब समझ गए हैं आने वाले समय में इन दोनों पार्टियों को सबक सिखाने का काम करेंगे आगे उन्होंने कहा कि हम पार्टी को मजबूत करने के लिए कमर कस लिए हैं किसी भी दशा में हम पार्टी को मजबूत करेंगे आगामी चुनाव में 360 से अधिक सीटें जीतकर हम अपनी सरकार बनाएंगे |
इस अवसर पर ग्राम प्रधान भातकोल अबरार अहमद, पूर्व ग्राम प्रधान जुल्फेकार अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य अबुल हसन ,गुड्डू उर्फ अरविंद शर्मा गुलाम जिलानी शरीफ उल हसन संतोष उपाध्याय राजेंद्र चौहान अब्दुल गफ्फार इफ्तिखार अहमद , इम्तियाज अहमद ,जलालुद्दीन ,समसुद्दीन ,इसरार अहमद आदि लोग उपस्थित रहे |


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh