Latest News / ताज़ातरीन खबरें
मालटारी पुलिया के नाले में डूबने से अर्ध विक्षिप्त अधेड़ व्यक्ति की मौत
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी पुलिया के नाले में डूबने से अर्ध विक्षिप्त अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जयनाथ पांडेय पुत्र सूबेदार पांडेय उम्र 56 वर्ष की शुक्रवार दिन के2.30 बजे जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर स्थित मालटारी बाजार के पूर्व पुलिया पर बैठे हुए थे कुछ देर बाद अचानक पुलिया के नीचे नाले में गिर गए। स्थानीय लोग जब तक बाहर निकाला, तब तक डूबने से उनकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त थे जिसकी सुचना ग्रामीणो ने जीयनपुर पुलिस को दी पुलिस ने पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था जिनकी शादी नहीं हुई थी।



























































Leave a comment