Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने लाभार्थियों में टूलकिट एवं मुद्रा लोन का चेक किया वितरित


आजमगढ़ मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0, योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत प्रदेश के लाभार्थियों को टूलकिट वितरण एवं प्रधानमंत्री मुद्रा लोन वितरण का कार्यक्रम लोक भवन, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मा0 मुख्यंमत्री जी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत प्रदेश के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किया तथा प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का चेक दिया। इस अवसर पर विभागीय मंत्री एवं मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा निदेशक सूचना उपस्थित रहे।
इसी क्रम में नेहरू हाल के सभागार में उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नेहरू हाल में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को टूलकिट एवं प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का चेक वितरण किया। जिलाधिकारी ने प्रतिकात्मक रूप से लालमणि विश्वकर्मा, राजवीर मौर्या, सूरज चौहान, रामजनम प्रजापति एवं राममिलन प्रजापति को टूलकिट एवं चेक वितरित किया।
उक्त कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में कुल 16 बढ़ई, 06 लोहार, 17 राजमिस्त्री, 06 टेलरिंग, 04 हलवाई, 06 कुम्हार, कुल 55 लाभार्थियों के बीच प्रमाण-पत्र एवं टूलकिट का वितरण किया गया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मुद्रा योजनान्तर्गत 04 लाभार्थियों को रू0 3.90 लाख का ऋण वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण योजनान्तर्गत 25 लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किया गया, पीएमईजीपी योजनान्तर्गत रू0 155 लाख का ऋण 11 लाभार्थियों को वितरित किया गया एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत 10 लाभार्थियों को रू0 91.57 लाख का ऋण वितरण किया गया। एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत 05 लाभार्थियों को रू0 29 लाख का ऋण वितरण किया गया। इस प्रकार आज विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर रू0 279.47 लाख का ऋण कुल 31 लाभार्थियों के बीच वितरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन साहब सरण, सहायक आयुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आजमगढ़ द्वारा किया गया। अन्त में प्रवीण कुमार मौर्य, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र आजमगढ़ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, मिथिलेश कुमार अग्रणी जिला प्रबन्धक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, एके सुमन सहायक आयुक्त उद्योग सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारी एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh