Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज नाबालिक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

बिलरियागंज : नाबालिक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार ,घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 13.03.2021 को वादिनी थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ़ द्वारा अपनी पुत्री किरन (काल्पनिक नाम) उम्र लगभग 16 वर्ष की दिनांक 07,08/03/2021 की रात करीब तीन बजे भोर में अपनी मां के गहने व रूपये लेकर किशन उर्फ कृष्णा पुत्र स्व0 भोला शंकर दबगर ग्राम पुराना गोला मुहल्ला कस्बा बडहल गंज जिला गोरखपुर के साथ भागने तथा सहयोगी रागनी पत्नी दिनेश दबगर ग्राम थाना बिलरियागंज द्वारा बहकाने व भगाने में पूरा सहयोग करने के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 41/2021 धारा 363/366/120बी भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़  सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में दिनांक 17.09.2021 उ0नि0 राकेश चन्द्र त्रिपाठी मय फोर्स के तहत तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम केनया चौक पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त किशन उर्फ कृष्णा रात्रि में अपने रिस्तेदारी में आया जो पुराना चौक पर कही जाने के फिराक में साधन का इन्तजार कर रहा हैं। इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय हमराह के प्रस्थान कर पुराना चौक पर पहुँचे कि एक व्यक्ति रोड के किनारे बैग लिये साधन का इन्तजार कर रहा था कि पुलिस वालो द्वारा एक बारगी घेरघार पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम किशन उर्फ कृष्णा पुत्र भोला शंकर निवासी पुराना गोला मुहल्ला थाना बड़हलगंज गोरखपुर बताया। नाम पता तस्दीक होने पर कारण अभियुक्त को मु0अ0सं0 41/2021 धारा 363/366/120बी/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना बिलरियागंज आजमगढ़ में नामजद अभियुक्त होना बताकर समय करीब 08.40 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
• किशन उर्फ कृष्णा पुत्र भोला शंकर निवासी पुराना गोला मुहल्ला थाना बड़हलगंज गोरखपुर।
पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0सं0 41/2021 धारा 363/366/120बी/376 भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी स्थान
I. पुराना चौक
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 राकेश चन्द्र त्रिपाठीथाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
2.का0 राकेश तिवारी थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
3. का0 अनिल यादव थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh