आधारकार्ड के लिए बैंक पर लग रही भीड़ : अंबारी
अंबारी(आजमगढ़) । इंडियन बैंक अंबारी पर आधारकार्ड बनवाने के लिए भीड़ लग रही है। दूर दराज के लोग भोर में 3 बजे ही आकर आधार कार्ड बनवाने के लिए नम्बर लगा देते है । यह भीड़ सुबह 6 बजे से ही लग जाती है।
फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी में आधारकार्ड इंडियन बैंक और उपडाकघर पर बनते हैं। स्कूल कालेज खुलते ही आधारकार्ड के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी है। बैंक के सामने लगी भीड़ में नया आधारकार्ड से लेकर आधारकार्ड में संशोधन के लिए लोग लगे रहे। क्षेत्रीय लोगों ने आधारकार्ड की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अधिक संख्या में आधारकार्ड सेंटर खोलने की मांग की है। इंडियन बैंक अंबारी में आधारकार्ड बना रहे बाबूलाल का कहना है कि आधारकार्ड 10 बजे से बनता है। जल्दी के चक्कर में लोग 3 बजे भोर से ही लाइन में लग जाते है ।
संदीप यादव ,नरेंद्र यादव ,हरिश्चन्द्र बिन्द ,शकील अहमद ,इस्नेहिल यादव ,प्रदीप यादव ,मुन्शी लाल यादव ,दौलत राम आदि लोगो का कहना है कि 3 बजे भोर से ही इस लिए आना पड़ता है कि मात्र 20 लोगो के ही आधार कार्ड बनाने की बात कही जाती है । 20 के बाद लोगो को वापस कर दिया जाता है ।



























































Leave a comment