Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री के नाम महंगाई को लेकर दिया ज्ञापन

राजस्थान पाली । आम आदमी पार्टी सुमेरपुर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया इसमें बताया गया कि भारत में आज महंगाई बहुत तेजी से बढ़ रही हैं जिसमें रसोई गैस पेट्रोल डीजल सरसों तेल आदि वस्तु महंगी होने से आम जनता की रसोई पर बहुत भार पड़ा है और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर ट्रांसपोर्ट भी बहुत महंगा हो गया हैं जिससे सामान का आना जाना लोगों को बहुत महंगा पड़ता है सरसों तेल भी महंगा होने के कारण आम जनता को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है आम आदमी पार्टी सुमेरपुर प्रधानमंत्री से अनुरोध करती है वह महंगाई पर अंकुश लगाकर राहत प्रदान करावे सुमेरपुर कार्यकर्ता गण पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अकरम सिलावट पूर्व सोशल मीडिया अध्यक्ष स्वरूप जीनगर पूर्व कोषाध्यक्ष गणेश मीणा पूर्व संगठन मंत्री इमरान खान पूर्व शहर उपाध्यक्ष अब्दुल रजाक पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष महेंद्र डांगी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh