राम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
फरिहा/मुहम्मदपुर, आजमगढ़ । भाजपा मंडल मोहम्मदपुर द्वारा राम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मंगलवार को गंभीरपुर के बाबा विश्वनाथ की कुटी कोनौली मंदिर पर हुआ। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता विजय प्रकाश मिश्रा ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री डाक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा हम लोगो ने अपने देश एक रत्न खोया है । अपने कार्यकाल में उन्होंने जो जो कार्य किये वह सराहनीय है चाहे वह नकल विहीन परीक्षा हो या समूह ग की भर्ती हो । इस दौरान पर 2 मिनट का मौन रखकर मंडल अध्यक्ष अवधेश चौहान के संबोधन पर सभा समाप्त की गई । इस अवसर पर विजय मिश्र , अवधेश चौहान , जालन्धर , उग्रसेन चौहान, जियालाल प्रधान , अरविंद यादव पिंटू , समीर चौहान , अंकित चौहान , संतोष कुमार ,रमेश मधुकर आदि लोग उपस्थित रहे ।

























































Leave a comment