बंदूकधारी बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर उससे पांच लाख रूपयेमांगी,रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में बंदूकधारी बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर उससे पांच लाख रूपये देने की बात कही और न देने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकल गये। घटना के बाद पूरा परिवार सदमें में है।
जानकारी के अनुसार बीते 27 अगस्त की सुबह गांव के ही दो युवक केशवपुर गांव निवासी उदयभान सिंह के घर गये और उदयभान को घर से बाहर निकलने के लिए कहा। जब वे घर से बाहर नहीं निकले तो उक्त दोनों युवक उनके घर में घुस और पांच लाख रूपये देने की मांग करने लगे। उदयभान सिंह ने बताया कि रूपये न देने पर गोली मारने की धमकी देते हुए चले गये। पीड़ित ने इस बावत केशवपुर गांव निवासी नागेन्द्र यादव पुत्र हरेन्द्र यादव सहित दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

























































Leave a comment