भूजल के संचयन और संरक्षण हेतु प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से इसके बचाव एवं उचित उपयोग हेतु प्रयास ...
आजमगढ़ से 22 जुलाई तक मनाये जा रहे भूजल सप्ताह कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए आज जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों यथा विकास खण्ड- पल्हनी, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, दिवानी न्यायालय आदि स्थानों पर पोस्टर चिपकाए गए तथा भूगर्भ जल विभाग, खण्ड आजमगढ़ के आनन्द प्रकाश, जल वैज्ञानिक द्वारा जन सामान्य को संबोधित करते हुए बताया कि भूजल के संचयन और संरक्षण हेतु प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से इसके बचाव एवं उचित उपयोग हेतु प्रयास करना चाहिए। उनके द्वारा कृषि भूमि उद्योगों में जल संरक्षण के उपाय विषयक पर भी चर्चा की गयी। उनके द्वारा बताया गया कि कृषि कार्य हेतु अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसी फसलों का ही चयन करें जो मिट्टी एवं जलवायु के अनुकूल हो तथा उनके द्वारा स्वच्छ पानी का उपयोग ड्रिप और छिड़काव माध्यम से किये जाने का सुझाव दिया एवं बताया कि पानी को सिर्फ अमूल्य संसाधन ही न समझें, बल्कि यह भी सोचें कि यदि पानी नहीं होता तो जीवन कैसे सम्भव होता (“जल है तो कल है“)।
कार्यक्रम मे जनसामान्य एवं भूगर्भ जल विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।




























































Leave a comment