Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मंडलायुक्त ने किया कर एवं करेत्तर राजस्व के वसूली की समीक्षाः- आज़मगढ़


●मण्डलायुक्त ने किया कर एवं करेत्तर राजस्व के वसूली की समीक्षाः-
●निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व की वसूली शत प्रतिशत करें- मण्डलायुक्त

आजमगढ़ मण्लायुक्त  विजय विश्वास पंत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व की वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि जो जनपद निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नही कर पा रहे हैं, उन्हें तत्काल नोटिस जारी किया जाये। श्री पंत ने कहा कि जो भी विभागीय विसंगतियॉ हैं, उन्हें दूर कर अगस्त माह से शत प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित करें।
श्री विजय विश्वास पंत आज अपने कार्यालय सभागार में कर एवं करेत्तर की मण्डलीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होने आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि शराब की दुकानों की लगातार चेकिंग कर ओवररेटिंग एवं मिलावट को रोकना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली अगस्त माह से किया जाए। उन्होने कहा कि विद्युत बिलों को जन सामान्य तक समय से पहुॅचाकर राजस्व वसूली में वृद्धि करें। श्री पंत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ध्यान देकर समय से विद्युत बिल पहुॅचाया जाए। उन्होने कहा कि ग्राहकों के एड्रेस को सही दर्ज करें तथा वर्कशाप में पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफार्मर उपलब्ध रखें। उन्होने कहा कि ट्रांसफार्मर खराबी की सूचना पर तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाना सुनिश्चित करें। श्री पंत ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को बसों के नम्बर प्लेटों को सही ढ़ंग से लगाने के निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगर निकाय में तैनात संविदा कर्मियों की समस्याओं एवं विवादों को गम्भीरता से लेकर निस्तारित करें। उन्होने कहा कि सोलर पैनल/लाइटों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि लाइटों/सोलर पैनल किस-किस योजना में लगायी गयी है तथा इसका क्या पैरामीटर है एवं लक्ष्य के सापेक्ष है कि नही, इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध करायें।
मण्डलायुक्त ने कहा कि राजस्व विभाग के लेखपाल, अमीन एवं अन्य कर्मचारियों के जीपीएफ तथा अन्य जो भी देय हैं, किसी भी दशा में पेंडिंग नही रहना चाहिए। उन्होने कहा कि रिटायरमेंट की जो भी ड्यूज हैं, उसका तत्काल भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही मण्डलायुक्त ने आवास, कृषि, चकबन्दी वाद, मनोरंजन कर, वाहन कर आदि विभागों की समस्याओं को निस्तारित करने एवं कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।
बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद सहित जनपद आजमगढ़, मऊ एवं बलिया के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh