नव निर्वाचित खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव के साथ-साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने लिया पद व गोनीयता की ली शपथ : खुटहन
खुटहन जौनपुर 20 जुलाई : खुटहन ब्लाक मुख्यालय स्थित कार्यालय परिसर में मंगलवार को नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख का भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिला गन्ना अधिकारी हुड्डा सिद्दीकी ने प्रमुख बृजेश यादव को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले अतिथियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत हुआ। संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने किया। इस मौकेपर आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह , रंजीत सिंह गुड्डू ,प्रेम चन्द्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह, मुन्ना सिंह, प्रकाश यादव,अमर नाथ मिश्रा, राणा प्रताप सिंह,पप्पू सिंह, अन्नू दुबे, शशांक तिवारी,राहुल यादव , राना यादव , सुरेन्द्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
























































Leave a comment