निर्विरोध निर्वाचित ब्लाक प्रमुख अलका मिश्रा ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ : अजमतगढ़
●निर्विरोध निर्वाचित ब्लाक प्रमुख अलका मिश्रा ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ।
●क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर विजय हासिल कर लहराया भाजपा का परचम।
●अजमतगढ़ ब्लाक पर उपजिलाधिकारी सगड़ी ने प्रमुख और सदस्यों को पद एव गोपनीयता की दिलाई शपथ
●बुके एव माला से अतिथियों एव सदस्यों का किया गया स्वागत
●विकास को मिलेगी नई गति --अलका मिश्रा
अजमतगढ़ आजमगढ़ : अजमतगढ़ ब्लाक पर मंगलवार को प्रमुख एव सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार द्वारा एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं खंड विकास अधिकारी द्वारा सदस्यों के साथ एक बैठक कर प्रस्ताव लिए गए ।इस दौरान क्षेत्र के कुल 107 सदस्यों को शपथ दिलाई गई इसके पूर्व सुबह से ही ब्लाक के कर्मचारी शपथ ग्रहण तैयारी करने के लिए जुटकर ब्लॉक को फूल माला गुब्बारा टेंट आदि लगाकर दुल्हन की तरह सजाया गया था। यहां लगभग 3:00 बजे उप जिलाधिकारी द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई ।इस दौरान सभी अतिथियों को बुके एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।इस दौरान प्रमुख अलका मिश्रा ने मनीष मिश्रा को दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर इस निर्विरोध जीत की बधाई दी और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया ।
इस दौरान अलका मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से आप सब के स्नेह प्यार से आपने प्रमुख बनाया है उस पर मैं खरी उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।साथ ही साथ ब्लॉक को विकास की एक नई ऊंचाइयों पर ले जाने का भी मेरा भरपूर प्रयास होगा।जिससे कि जनपद में अजमतगढ़ ब्लॉक सम्मान के साथ जनपद ही नहीं प्रदेश में अजमतगढ़ ब्लॉक का विकास कार्यों में आने के लिए एक रोल मॉडल बन सके ।
मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू ने कहा कि अजमतगढ़ ब्लॉक जनपद में सबसे पिछड़ा हुआ ब्लॉक की श्रेणी में गिना जाता है जिसका विकास करके इसे जनपद में अग्रणी स्थान पर लाना है जो मेरी बरसों की इच्छा है जिस तरह से यहां के लोगों ने मेरी पत्नी को निर्विरोध निर्वाचित किया है वह एक बड़ी जीत है एवं विकास की जीत है ।हमने गांव से लेकर ब्लॉक तक जो विकास किया था यह उसी का परिणाम है कि यह जीत नसीब हुई है।
शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में जिस तरह से सबका साथ सबका विकास का मूल मंत्र के तहत पूरे प्रदेश में बिजली पानी सड़क एवं गरीबों को योजनाओं से जोड़कर गांव तक जिस तरह से विकास किया जा रहा है वह अजमतगढ़ ब्लॉक पर भी आने वाले समय में मनीष मिश्रा के साथ देखने को मिलेगा।
प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष घनश्याम सिंह पटेल ने कहा कि यह ब्लॉक जिस तरह से अपराधियों का गढ़ माना जाता था वह अब भाजपा की सरकार ने जिस तरह से अपराधियों को पानी मांगने पर मजबूर कर दिया है और सलाखों के पीछे डाल दिया है ।अब यह ब्लॉक भी विकास कार्यों में तेजी से फले फूले गा जनपद में पहले स्थान पर होगा ऐसी हम लोग कामना करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के दिखाएं रास्तों से विकास कार्यों की नई ऊंचाइयों को छुएगा।अंत मे सदस्यों के साथ एक बैठक कर प्रताव मांगे गए एव समितियों की बैठक खडविकास अधिकारी इरसाद अहमद ने की।
कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्र ने किया।अन्य में सीओ सगड़ी महेन्द्र नाथ शुक्ला,एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार,संतोष सिंह,देवेन्द्र सिंह,अनिल मिश्रा, कमलेश राय,जनार्दन राव,एव राम बृक्ष गौतम महाप्रधान,अरबिंद जायसवाल,सुभहान खान,चन्द्रकला मिश्रा,रामाश्रय राय,नागेंद्र पटेल,अर्जुन राम,आदि उपस्थित रहे।
























































Leave a comment