निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ने किया शपथ ग्रहण
मऊ : ब्लॉक कार्यालय कोपागंज के सभागार में मंगलवार को भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण का आयोजन दोपहर को किया गया. इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई जिला पंचायत सदस्य व बी. डी.सदस्य मौजूद रहे.
समारोह में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख डा. जय प्रकाश निषाद को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. तत्पश्चात् ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई.
इस मौके पर अपने सम्बोधन में ब्लॉक प्रमुख डा.जय प्रकाश निषाद ने कहा कि भाजपा शासन द्वारा प्रदत्त योजनाओं को ब्लॉक के हर गाँव में पहुँचाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है. हमारी पूरी कोशिश होगी की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को हर हाल में मिले.
जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि भाजपा सरकार में जितना विकास हुआ है अब तक अन्य किसी पूर्ववर्ती सरकार में नहीं हुआ. धर्म जाति से उपर उठकर योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिला.
शपथ ग्रहण समारोह के बाद तुरन्त खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने बीडीसी सदस्यों की प्रथम बैठक कर शासन की योजनाओं व उनके क्रियान्वयन करने की जानकारी दी.
इस मौके पर थानाध्यक्ष कोपागंज अपने फोर्स के साथ शान्ति व्यवस्था में लगे रहे. समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र गोयल , अखिलेश राजभर, योगेन्द्र चौहान, पू. ब्लॉक प्रमुख सर्वेश राय, जनार्दन राय, एडीओ पंचायत शीत कुमार सिंह, भाजपा नेता मनोज सोनकर सहित तमाम बीडीसी सदस्य , जि.पं सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
























































Leave a comment