Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई विदाई : अहरौला


अहरौला - खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम का अन्यत्र जनपद स्थानांतरण होने के कारण मंगलवार को विकासखंड के शिक्षकों ने उनका विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमें सभी शिक्षकों ने उन्हें अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह,व फूल मालाओं से उनका स्वागत किया वही भाऊक हुए खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने कहा अपने इस शिक्षक परिवार में रहते हुए कई साल व्यतीत हो गए पता ही नहीं चला अब यहां से लोगों से बिछड़ते हुए बहुत ही कष्ट हो रहा है लोगों से यहां भावनात्मक लगाव हो गया था और एक परिवार जैसा महसूस करते थे लोगों का जो स्नेह मिला उससे वह अभिभूत दिखे और भावुक हो गये गए इस मौके पर भैरव नाथ यादव, कृष्णचंद यादव, डॉक्टर माधव सिंह, अरविंद कुमार सिंह, बृजेश सिंह, संजय कुमार,राजेश यादव,लालचंद, रामअचल उपाध्याय, संजय पांडे, सोमनाथ, ओमप्रकाश, अखिलेश,अरविंद चौहान, सूबेदार यादव, आलोक सिंह, त्रिभुवन यादव, अशोक यादव, वैभव यादव, सावित्री देवी, निरुपमा, शारदा, गुलाबचंद, राजनाथ पाल,अनिल यादव, भारी संख्या में शिक्षा क्षेत्र के शिक्षक मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh