Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लालगंज ब्लाक में तहसीलदार ने दिलाई सत्यनिष्ठा का शपथ

लालगंज (आजमगढ़ )ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मंगलवार ब्लॉक परिसर में तहसीलदार प्रेम कुमार राय द्वारा सत्य व निष्ठा कि शपथ दिलाया गया । ब्लॉक परिसर में मंगलवार को शासन के निर्देश पर शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । तहसीलदार प्रेम कुमार राय ने नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अमला देवी व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सत्य व निष्ठा कि शपथ दिलाया । शपथ ग्रहण से पूर्व मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिला महासचिव हरिप्रसाद दुबे , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह उर्फ सोनू ,पुर्वचेयर मैन प्रतिनिधि शरद यादव, सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.अभिषेक राय, नूरजहां चिल्ड्रन स्कूल के प्रबंधक हाजी इसरार, बृजभान सिंह, ए हामिद अली, अलीम बेग,राजीव कुमार शर्मा बीडीओ ,अखिलेश कुमार राय एडीओ पंचायत, ओपी सिंह, प्रधान नूर आलम ,बाल गोविंद यादव, गणतंत्र श्रीवास्तव, सर्वेश राय, धीरेंद्र सिंह, एडवोकेट कुंवर बहादुर सिंह, शैलेश पाठक , जीडी मेमोरियल के प्रबंधक उमेश सिंह जयशंकर ,प्रधान संजय यादव ,एडवोकेट सुनील, मनोज सरोज,पुर्व प्रधान सर्वेश राय, सुषमा सिंह, कुसुम सिंह,सुमन सरोज ,सुधीर पांडे, मणि चंद्रा, पूर्व प्रधान पंकज सिंह, पूर्व प्रधान योगेश सिंह, धीरेंद्र सिंह ,सोनू तिवारी, जियाउद्दीन मुन्नू ,अजीत यादव, अखिलेश यादव सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित थे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh