Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छोटी सरयू के किनारे मिली युवती की लाश

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के अजगरा मगरबी के पास छोटी सरयू नदी के किनारे एक युवती की लाश उतराई हुई थी। शुक्रवार को सुबह गांव के कुछ लोग टहलते हुए नदी की तरफ गए तो युवती की लाश देखकर गांव वालों को जानकारी दी।
इस बाबत गांव के लोगों ने रौनापार पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। जिसकी शिनाख्त सुमन यादव (21) पुत्री मनोज यादव निवासी आराजी देवारा नैनिजोर नई बस्ती के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने इसकी सूचना स्वजनों को दी। स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में मृतका के पिता मनोज यादव ने बताया कि सुमन गुरुवार को भोर में घर से निकली थी। काफी देर बात भी जब घर नहीं लौटी तो हम लोग अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh