Latest News / ताज़ातरीन खबरें

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान गोष्ठी: अहरौला

 अहरौला - शुक्रवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा सेकंड के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह के नेतृत्व में एग्री जंक्शन कृषि केंद्र बस्ती भुजबल बाजार में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूसा नई दिल्ली के 91 स्थापना दिवस पर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया लेदौरा सेकंड विज्ञान केंद्र के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह ने कृषि क्षेत्र में समसामयिक विषयों एवं कृषि के अन्य क्रियाकलापों सहित वृहद वृक्षारोपण एवं कृषि मे आय दोगुना करने के क्षेत्र में मछली पालन,बागवानी,कुक्कुट पालन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, आदि विषयों पर विस्तृत रूप से तकनीकपरक जानकारी दी गई वही अहरौला राजकीय कृषि बीजभंङर के इंचार्ज संतोष कुमार, महेंद्र यादव, सिद्धार्थ शेखर सिंह, सुरेश वर्मा रामजीत मौर्य, रमेश कुमार, के द्वारा धान एवं अरहर पर तकनीकी विषयों की जानकारी किसानों को दी गई इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित किसान भी मौजूद रहे जिसमें चंद्रशेखर सिंह, सत्येंद्र सिंह, गोपाल सिंह, टीनू यादव, अजय सिंह, लालू सिंह, अनुराग सिंह, घनश्याम निसाद,उपेन्द्र मोर्य, दयाराम यादव, अंजनी सिंह, रणबिजय चौबे, अजय उपाध्याय, उपेन्द्र मौर्य, इस्तेयाक अहमद, सहित भारी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh