Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बाइक व साईकल में टक्कर ,साईकल सवाल की मौके पर मौत
आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन में आजमगढ़ लखनऊ मुख्य मार्ग पर साइकिल से बाइक की टक्कर में साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई । राजदेव सरोज उम्र 60 वर्ष निवासी सराय मोहन साइकिल से बेसो नदी के पास टडीयापुर पुरवा में अपने खेत को देखने जा रहे थे बेसो नदी के पुल के पास मोटरसाइकिल से टक्कर हुई। मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पुलिस चौकी पर लाई। जहां पर काफी भीड़ लग गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पूर्व विधायक बेचई सरोज समझा बुझा कर सबको हटाए। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
























































Leave a comment