Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने जोरदार तरीके से मनाया स्थापना दिवस

सुल्तानपुर-कादीपुर । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के स्थापना दिवस समारोह को जोर दार तरीके से मनाया गया ।
तहसील अध्यक्ष सूर्य प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में स्थानीय निरीक्षण गृह के परिसर में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 22वा स्थापना दिवस मनाया गया । स्थापना दिवस के अवसर पर बरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों के हित व उनके कर्तब्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि मेरी जहाँ भी जैसी जरूरत पड़े आप व आपके संग़ठन को मैं सदैव तत्पर रहूँगा । संगठन के कोर कमेटी के सदस्य अम्बरीश मिश्र ने भी पत्रकार संगठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम पत्रकारों के पास बहुत सारे चैलेंज है ,जिसे स्वीकार करते हुए हम सबको आगे बढ़ना है , संगठन हमे एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है और शक्ति देता है । तहसील अध्यक्ष सूर्य प्रकाश तिवारी ने संगठन साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अकेला कोई कुछ भी नही होता , संगठन में वह शक्ति है जिसके माध्यम से हम बड़ी से बड़ी समस्याओं का निदान कर लेते है । स्थापना दिवस के प्रथम सत्र में मृतक पत्रकारों के प्रति मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई व प्रकृति की सुंदरता को अक्षुण रखने के लिए पौध रोपड़ कर उसके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया । इस अवसर पर पत्रकार विनोद उपाध्याय , प्रेम शंकर पाण्डेय , घनश्याम मिश्र , प्रदीप दूबे , सन्तोष सिंह सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh