Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्व भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी ने वर्तमान निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख लगाया मानहानि का दावा

आजमगढ़ के बिलरियागंज ब्लाक प्रमुख के दावेदार व भारतीय जनता पार्टी के बिलरियागंज ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी रही सुब्ब्रा राय कंधरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवड़ा दामोदरपुर के पति दुर्गा दास राय ने प्रेसवार्ता के दौरान मानहानि का दावा करते हुए अपने प्रतिद्वंदी बिलरियागंज नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख उर्मिला यादव के पति पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव पर गंभीर आरोप लगाया है की उनकी फोटो का चुनाव में इस्तेमाल करने और सरकारी संपत्ति को हड़पने और चुनाव में साजिश और चोरी का आरोप भी लगाया जिसके संबंध में निर्वाचन अधिकारी से शिकायत भी की। कोई भी कार्यवाही नही हुई ।जिसकी खबर कथित चैनलो पर चलाई गई है।

एक सिरे से इन सारे आरोपों को खारिज करते हुए बिलारयागंज ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख उर्मिला यादव के पति रमेश यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता किया और कहा की जो आरोप मेरे उपर लगाए जा रहे है पूरी तरह से गलत है नीराधार है। प्रशाशन स्वयं इस मामले की जांच कर सकता है जो भी चारागाह की जमीन है वह अभी भी अपनी जगह पर खाली है। और जिस मकान में हम रहते है वह मेरे नाम से है नकी मेरी पत्नी उर्मिला यादव के नाम से और वर्तमान ब्लॉक प्रमुख मेरी पत्नी उर्मिला यादव है जो की विजरवा की निवासी है।और मैं कोई अपराधी नहीं न तो अब तक मेरा कोई थाने में पुराना रिकॉर्ड है रही बात चुनाव में साजिश करने की बात तो जिसे उसके प्रस्तावक और अनुमोदको तक ने वोट नही किया जिसे सिर्फ उसी का एक मात्र अकेला वोट प्राप्त हुआ हैं वह व्यक्ति किस आधार पर चुनाव में साजिश का आरोप लगा सकता है। चुनाव खत्म हो चुका है लेकिन चुनावी सरगर्मी अभी भी बढ़ रही है आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला अभी भी जारी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh