Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जेल में बंदियो ने किया जमकर बवाल : बलिया

बलिया। जिला जेल में बुधवार की शाम बंदियों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान उन्हें काबू में करने के लिए जेल प्रशासन के पसीने छूट गए हैं। प्रशासन द्वारा पुलिस व पीएसी को भी भेजा गया लेकिन बंदियों के पथराव के आगे उन्हें भी पीछे हटने को मजबूर होना पड़ा। बंदियों को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
जानकारी के अनुसार जिला में जेल अफसरों के खिलाफ बंदियों ने मोर्चा खोल दिया है। हालात बिगड़ने की खबर मिलते ही डीएम अदिति सिंह व एसपी विपिन ताडा भी मौके पर पहुंच गए हैं। ध्वनि विस्तारक यंत्र से बंदियों को समझाने की कोशिश जारी है। कई थानों की पुलिस भी घटना स्थल पर बुला ली गई है। बताया जा रहा है कि बंदियों के दो गुटों में मारपीट के बाद विवाद बढ़ा और देखते ही देखते पूरे जेल में मारपीट और हंगामा शुरू हो गया। मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच चुकी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh