Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कपड़े की दुकान में हजारों की चोरी : बिलरियागंज

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के
कस्बा बिलरियागंज स्थिति राधा कृष्ण मंदिर के पास साडी़ की दुकान है। दुकानदार सत्य प्रकाश मौर्य पुत्र रामबृक्ष मौर्य ग्राम बोझिया का निवासी हैं।
न्यू साड़ी घर क्लॉथ सेंटर के नाम से इनकी दुकान है। पीड़ित ने अपनी दुकान सुबह खोलता था। रोज़ की शाम को ताला बंद करके अपने घर चला जाता था। कल बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर साड़ी कपड़े दुकान में से उठा ले गए । जिसमें साड़ी व कपड़े की कीमत लगभग 70000 रुपए हजार की चोरी आंकी गई बताया गया कि राधा कृष्ण मंदिर के पास पीड़ित का किराए की दुकान थी जब पीड़ित सुबह दुकान खोलने आया तो शटर का ताला तोड़कर फेंका हुआ मिला । चोरों ने साड़ी लेकर फरार हो गए। फिर चोरों ने शटर बंद कर दिया । दुकान के छत के ऊपर भाड़े पर बिलरियागंज थाने की महिला कांस्टेबल भी रहती हैं। चोरों के इतने हौसले बुलंद, चोर मस्त पुलिस पस्त समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंचीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh