Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पोखरे में 20 वर्षीया बी ए की छात्रा का शव मिलने से सनसनी : बरदह

आज़मगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव में बुधवार को सुबह गांव के बाहर पोखरे में 20 वर्षीया बी ए की छात्रा का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुये पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस जाँच में जुटी हुई है। बताया गया कि
असवनिया गाँव निवासिनी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पूजा पुत्री उदयभान गौतम का शव घर के पीछे पोखरे में मिला। सुबह गांव के लोग पोखरे की तरफ गये तो शव देखा। पोखरे में युवती की लाश उतराई देख कर लोग सन्न रह गये। मौके पर परिजन पहुँच कर शव की शिनाख्त कर शव को घर पर लाकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम आठ बजे परिवार के लोग खाना खा रहे थे उसी दौरान पूजा कही चली गयी। पूरी रात खोजबीन किया लेकिन कही पता नही चला। सुबह घर के पीछे पोखरे में उसका शव मिला। शरीर पर गहरे चोट के निशान दिखाई दिए। मृतका 5 जुलाई को हरियाणा से बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने के लिए घर आयी थी। बड़गहन ड्रिगी कालेज में परीक्षा थी। माता पिता भाई बहन सभी हरियाणा में रहते हैं। पिता वही गैरेज चलाता है। घटना की जानकारी होने पर पिता व माता लक्ष्मीना देवी घर चल दिये हैं। घर पर चाचा चाची दादा रहते हैं। बरदह इंस्पेक्टर विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh