Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जामिया तुल फ़लाह मुस्लिम यूनिवर्सिटी एवं ताल बनी कुल 80 दुकाने ,सार्वजनिक जमीन पर अवैध अतिक्रमण का मामला

आजमगढ़।सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज अंतर्गत बिलरियागंज नगर पंचायत में जामिया तुल फ़लाह मुस्लिम यूनिवर्सिटी एवं ताल बनी कुल 80 दुकाने बनाई गई है।जोकि कब्रिस्तान हडोहर, खलिहान आदि ग्राम समाज की भूमि के नाम से गाटा संख्या 364-365 370 381 382 384 403-404 में अस्पताल सहित मुस्लिम यूनिवर्सिटी एवं उसके बाहर बनाई गई कुल 80 दुकाने जो ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर बनाई गई हैं। जिस पर दर्जनों बाजार वासियों द्वारा शिकायत की गई थी कि यह जमीन सरकारी है जिस पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी अस्पताल आदि बनाया गया है।

जिसे खाली कराया जाए जिसको लेकर तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पैमाइश की जा रही है। जिसकी बाजारु कीमत लगभग 10 करोड़ से ऊपर बताई जा रही है। वही मंगलवार को तहसीलदार सगड़ी विजेंद्र कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव आशीष श्रीवास्तव सुग्रीव तिवारी राजकुमार सिंह त्रिभुवन यादव शैलेंद्र शैलेंद्र आदि राजस्व कर्मियों सहित दर्जनों लेखपालों की टीम लगाकर सीमांकन कराया जा रहा है ।बिलरियागंज पुलिस भी मौके पर मौजूद है। जिससे कि किसी प्रकार का शांति व्यवस्था भंग ना हो सके। कस्बे में इस तरह से यूनिवर्सिटी पर हो रही सीमांकन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वही सुबह से राजस्व टीम मुस्लिम यूनिवर्सिटी की जो भी सरकारी जमीन जो ग्राम सभा के खाते में दर्ज है पर पैमाइश करने में जुटी हुई है। जिसके लिए पुलिस का पूरा सहयोग प्राप्त है लगभग डेढ़ हेक्टेयर की इस सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की कार्रवाई के लिए पैमाइश टीम द्वारा की जा रही है। इस संबंध में तहसीलदार सगड़ी बिजेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि पैमाइश के बाद जितनी भूमि पर अतिक्रमण पाया जाएगा उस पर मुकदमा दर्ज करके जुर्माना वसूलते हुए बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।

वही उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि अब तक 300 से ऊपर सरकारी भूमि पर बने मकानों का एवं जमीनों पर अवैध अतिक्रमण हटाया जा चुका है सुप्रीम कोर्ट के व हाईकोर्ट के निर्देश पर एवं शासनादेशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। जहां पर कहीं भी यदि इस तरह के मामले पाए जा रहे हैं तो उस पर अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh