आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक : लालगंज
लालगंज (आजमगढ़)। कावर यात्रा, ईद उल अजहा या बकरीद के पर्व को लेकर देवगांव कोतवाली प्रांगण में मंगलवार को शांति कमेटी की एक बैठक एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर प्रशासन का निसंकोच सहयोग लें। उन्होंने मीटिंग में आमजन से समस्याएं जाननी चाहीं तथा कोविड-19 का पालन करते हुए पर्व मनाने का आह्वान करते हुए नगर आदि में सफाई कार्य पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि तथा नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग सफाई का विशेष ध्यान दें तथा बकरीद के अवसर पर गड्ढा बनाकर अवशेष को निस्तारित कराने का प्रबंध करें। इस मीटिंग में कावड़ यात्रा को लेकर सबसे अधिक समस्या बिजली विभाग को लेकर आई। कहीं तार लटकने की तो कहीं रास्ते में पेड़ आदि लटकने की समस्या सामने आई।
एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने सभी जनप्रतिनिधियों से मंदिर मस्जिद तथा ईदगाह पर पर्व के अवसर पर साफ सफाई कराए जाने का विशेष प्रबंध करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉक्टर मनोज कुमार, कोतवाल मंजय सिंह, एसएसआई वीरेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज लालगंज अनिल कुमार सिंह, एसआई उमेश कुमार, उमेश चंद यादव, रंजय सिंह, अभिषेक सिंह, हेड मुहर्रिर मनोज कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार तिवारी, धनोदय पांडेय, गोविंद सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मास्टर अलीम, रजनीश जायसवाल, इंद्राज चौहान, राजकुमार जायसवाल, प्रधान नूर आलम उर्फ पप्पू, सालेहीन प्रधान, मोहम्मद अकरम, धीरेंद्र सिंह, आनंद प्रकाश उर्फ काजू यादव, कामरेड हामिद अली, सुनील सिंह डब्बू, रजनी कांत त्रिपाठी, चंद्रमणि यादव, आदर्श राय, मोहम्मद जैद, शहाबुद्दीन, सेराज अहमद, वसीम अहमद कयामुद्दीन, चुन्नू प्रधान अशोक प्रजापति आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
























































Leave a comment