Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बोलोरो में 46 किलो गांजा और अवैध असलाह के साथ मुठभेड़ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़ के शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम को हाफिजपुर इलाके में मुठभेड़ के दौरान बोलेरो सवार दो गाजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बोलेरो वाहन में लदा 46 किलो ग्राम गांजा व अवैध असलहा बरामद किया है।
मंगलवार को शहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी एवं शहर कोतवाल के के गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि बोलोरो में गांजा के अवैध कारोबार में लिप्त कुछ लोग चार पहिया वाहन में गांजा लादकर जनपद के साथ ही आसपास के जिलों में मादक पदार्थ की आपूर्ति करते हैं। जिसमें पुलिस ने गांजा तस्करों को दबोचने की रणनीति बनाई। सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि शहर के हाफिजपुर की ओर से वाहन सवार तस्कर मादक पदार्थ की आपूर्ति करने गाजीपुर की ओर जाने वाले हैं। पुलिस ने हाफिजपुर इलाके में घेराबंदी कर दी। देर शाम पुलिस की घेराबंदी देख उस रास्ते से गुजर रहे बोलेरो सवार गांजा तस्करों ने पुलिस पर फायर झोंक भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने बोलोरो में सवार दो गांजा तस्करों को दबोच लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया है। कब्जे में लिए गए बोलोरो वाहन में सीट के नीचे छिपाकर रखा गया 46 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया। पकड़े गए तस्करों ने कबूल किया कि बरामद गांजा उड़ीसा प्रांत से लाकर पूर्वांचल के जनपदों मे बेचा जाता है। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद उर्फ आलोक यादव पुत्र धर्मदेव उर्फ धर्मू ग्राम गोड़ सर थाना जहानागंज तथा मृत्युंजय यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव ग्राम पिंडारी थाना बड़ेसर जनपद गाजीपुर के निवासी बताए गए हैं। दोनों के खिलाफ पूर्वांचल के कई जनपदों में कई संगीन अभियोग पंजीकृत बताए गए हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh