Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने जनाधार हेतु की जनसंपर्क यात्रा


●15 जुलाई को तहसील मुख्यालय पर पहुंच पूर्व में हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में हुई धांधली के संबंध में उप जिलाधिकारी सगड़ी को सौंपेंगे ज्ञापन।


सगड़ी - आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उधम सिंह राठौर ने सोमवार को जनाधार बढ़ाने हेतु गांव-गांव घूमकर जनसंपर्क किया एवं विधानसभा सगड़ी तहसील मुख्यालय पर 15 जुलाई को पूर्व में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई धांधली के संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन सौंपने को लेकर तैयारियों के संबंध में बातचीत कर प्रोग्राम को सफल बनाने का आह्वान किया ।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उधम सिंह राठौर जमीन मेंघई, मेंघई खास ,कंजरा दिलशादपुर,बनौरा मैनाथपट्टी, साल्हेपुर ,छपरा सुलतानपुर, बेलारी, आदि गांव होते हुए अजमतगढ़ पहुंचे। साथ में अखिलेश सिंह गुड्डू ,शिव शंकर यादव, हंसराज चौहान आदि लोग रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh