Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पोर्टल से नियुक्ति पर प्रतिबंध लगाने के लिए मनरेगा कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

●प्रमुख सचिव व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खण्ड बिकास अधिकारी अजमतगढ़ को सौंपा।
अजमतगढ़-आज़मगढ़:विकासखंड अजमतगढ़ के मनरेगा कर्मियों ने अपनी समस्याओं के प्रति सरकार की उदासीनता से क्षुब्ध होकर कार्य बहिष्कार करते हुए विकासखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के साथ निजी सचिव सचिव/ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विकासखंड अजमतगढ़ के सभी
ग्राम पचायतो के पचायत मित्र तकनीकी सहायक कम्प्यूटर आपरेटर आदि उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वाहन पर ब्लाक अजमतगढ़ के रोजगार सेवक तकनीकी सहायक कम्प्यूटर आपरेटर ने धरना प्रदर्शन करते हुए मनरेगा कर्मियों को सरकार द्वारा जेम पोर्टल नियुक्ति से सम्बन्धीत जानकारी दी एवं परिसानियो से भी अवगत कराया ।तद्पश्चात मनरेगा कर्मियों ने प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश/ मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन खंड बिकास अधिकारी को सौंपा अपनी प्रमुख मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि बिना पदों के सृजन किये ही जेम पोर्टल से नियुक्तियां किया जाना प्रसासनिक मद से सेवा पद्वत्ता को भुगतान किया जाना गम्भीर वित्तीय अनिमितता है जेम पोर्टल को तत्काल प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है । पूर्व से कार्यरत मनरेगा कर्मियों के पदों को सृजित कर समायोजन किया जाय ।
इस अवसर पर जीउत राम, श्रवण कुमार, मुकुंद चंद चौहान ,राजीव कुमार, शिवाश्रय यादव,धर्मेंद्र कुमार, उषा देवी, किरण यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल यादव आदि उपस्थित रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh