Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिजली, दूषित जल,पैट्रोल-डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर की असमान छूती दरों सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान : गंगानगर


राजस्थान गंगानगर। आम आदमी पार्टी, श्री करणपुर विधानसभा की मीटिंग आज पंचायती धर्मशाला श्रीकरणपुर में जिला अध्यक्ष शंकर मेघवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए पार्टी में नए शामिल हुए साथियों को जिम्मेदारियां दी गई तथा मंहगी बिजली, दूषित जल, पैट्रोल-डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर की असमान छूती दरों सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान लॉन्च किया गया जिला अध्यक्ष शंकर ने बताया कि आज 11बजे पूरे राजस्थान में एक साथ प्रदेश सह प्रभारी खेमचन्द जागीरदार, प्रदेश सचिव देवेन्द्र शास्त्री सहित प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से इस हस्ताक्षर अभियान को पूरे राजस्थान में लॉन्च किया गया है, 31जुलाई तक श्री गंगानगर जिला से 10,000 हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य रखा गया है जिसका मीटिंग में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया मीटिंग में जिला अध्यक्ष शंकर मेघवाल, जिला कोर्डिनेटर डॉक्टर प्रदीप बेनिवाल, पार्टी के वरिष्ठ साथी श्री प्रह्लाद राय छाबड़ा, ललित गहलोत, गोविंद माधव, जगसीर सिंह,विधानसभा अध्यक्ष गुरजीत सिंह हुंदल, वरिष्ठ साथी दर्शन सिंह मल्ही,उपाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा,उपाध्यक्ष मोहन सिंह रमाना,उपाध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, एसी एसटी मोर्चा अध्यक्ष बलजिंदर सिंह भाखर, नाजम सिंह सोहता, असीम वाट्स, मनजीत सिंह बराड़, जितेंद्र कुमार जिंदल, वरिष्ठ साथी बलदेव जी सैन, मंदीप इन्सा, बलदेव सिंह, पवन कुमार गौड, सोनू जांगिड़, मीडिया प्रभारी सूरज गुगलानी, सुरेन्द्र राजपूत, पूर्ण राम, जसविंदर सिंह, हरिओम शर्मा, सरदार बलविंदर सिंह हेयर, सरदार गुरमेज सिंह, जीवन सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे!


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh