ब्लॉक प्रमुख चुनाव में ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित- भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज
आजमगढ भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने प्रेस वार्ता में कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा की हुई ऐतिहासिक जीत पर हर्ष जताते हुए कहा कि हमारे बूथ से लेकर मण्डल तक के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करके संगठन को खड़ा करके क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जीतकर, जोड़कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराया है जिसके नतीजा रहा कि समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा को यह शानदार जीत हासिल हुई है, यह जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित हैं, उन्ही के बल पर हम लालगंज के अंतर्गत आने वाली सभी 5 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी परचम लहराने जा रही है , आज़मगढ़ सहित पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का सफ़ाया होंने जा रहा है, पूरे प्रदेश में पंचायत से पार्लियामेंट तक भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है , पंचायत चुनाव में विजय से अब ग्रामीण जनता अधिक लाभान्वित होगी।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री - सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जयप्रकाश जायसवाल, हरीश तिवारी उपस्थित रहें।



























































Leave a comment