आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न
आज़मगढ़। रविवार को आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश दुबे की निज़ामाबाद स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता रोशन लाल ने किया । बैठक में संगठन को ज़िले के सभी तहसीलों में और मजबूत करने की बात कही गई। प्रांतीय संरक्षक संजय पांडेय ने पत्रकारों के हितों के रक्षा के लिए संगठन को और भी जुझारू तरीके से कार्य करने पर बल दिया। ज़िला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश दूबे ने सभी तहसील अध्यक्षो से सभी पत्रकारों से परस्पर संवाद बनाए रखने व मासिक बैठकों के आयोजन की बात कही। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, वृजभूषण रजक, राहुल पांडेय, ध्यान चंद यादव, सुजीत यादव, विनोद शर्मा, मनोज गुप्ता, श्याम जी उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद यादव, मनोज पांडेय, विजय विश्वकर्मा सहित आदि लोग रहे।



























































Leave a comment