शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ प्रमुख क्षेत्र पंचायत चुनाव ,सपा से चंद्रशेखर यादव ने मारी बाजी
अतरौलिया आजमगढ़ : शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ प्रमुख क्षेत्र पंचायत चुनाव ।सपा से चंद्रशेखर यादव ने मारी बाजी, भाजपा से हर्षित सिंह को मिले सिर्फ 16 वोट। बता दें कि शनिवार को ब्लॉक परिसर में प्रमुख क्षेत्र पंचायत चुनाव भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुआ। चुनाव में सपा से चंद्रशेखर यादव ने बाजी मारी और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा से हर्षित सिंह को 27 वोटों से पराजित किया ।चंद्रशेखर यादव को 43 वोट मिले तो वहीं भाजपा के हर्षित सिंह को मात्र 16 वोटों से ही संतोष करना पड़ा ।जीत के बाद चंद्रशेखर यादव ने सर्वप्रथम ब्लॉक परिसर में लगी अपने पिता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन के लोगों का अभिवादन किया वहीं प्रशासन की जमकर सराहना भी किया। जीत की खुशी पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया ।प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल के तहत चंद्रशेखर यादव को भारी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय ले जाया गया।
























































Leave a comment