Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्रांसफार्मर जलने से उमस भरी गर्मी में तीन दिन से बिजली न मिलने से व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त

लालगंज (आजमगढ़ )ट्रांसफार्मर जलने से उमस भरी गर्मी में तीन दिन से बिजली न मिलने से व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है़ । स्थानीय नगर का सबसे बड़ा ट्रांसफार्मर 630के वी तीन दिन पहले जल गया जिससे बाजार का काफी हिस्सा अंधेरे में हो गया । विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए नगर पंचायत के 400के वी के ट्रांसफार्मर को लगा कर कुछ हिस्से में विद्युत आपूर्ति शुरू कर दिया जिस हिस्से में विद्युत आपूर्ति शुरू नही हो सकी वहा के व्यापारियों का इस उमस भरी गर्मी में बुरा हाल हो गया है़ । पंखा-बत्ती को कौन कहे लोग पानी के लिए तरस रहे है़ । सुविधासंपन्न लोग जेनरेटर लगा कर टंकी में पानी भर ले रहे है़ असहाय लोगों पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे है़ । पूर्व चेयरमैन छेदी लाल गुप्ता व डा .अशोक कुमार गुप्ता,रामजन्म सेठ, अनिलराज,मनोज कुमार गुप्ता, डा .ज्वाला प्रसाद गुप्ता, रामाश्रय सेठ सहित कई अन्य लोगों ने विद्युत विभाग से अविलम्ब ट्रांसफार्मर लगवाने कि मांग किया है़ । विभाग द्वारा बताया गया कि ट्रांसफार्मर आते ही लगा दिया जाएगा ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh