Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा प्रत्याशी रानू सिंह 45 वोट से ब्लाक प्रमुख निर्वाचित : मऊ


वलीदपुर (मऊ) : स्थानीय ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव शनिवार को 11:00 बजे से प्रारंभ हो गया । जिसमें कुल 91 बीडीसी मतदाताओं ने अपने अपने मत का प्रयोग किया । इसके बाद दोपहर 3:00 बजे से मतगणना शुरू हो गई । जिसमें भाजपा प्रत्याशी रानू सिंह पत्नी स्वर्गीय अजीत सिंह विजय घोषित हुई । जिनका भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने ढोल नगाड़े गुलाल अबीर के साथ भव्य स्वागत किया इस बीच पुलिस प्रशासन जगह जगह पूरी तरह से मुस्तैद रहे । चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व ब्लाक परिसर में पुलिस प्रशासन व पीएसी के जवान पूरी तरह से तैनात रहे । चुनाव प्रारंभ होते ही बारी-बारी से मुख्य गेट पर बीडीसी मतदाताओं को जांच के बाद अंदर भेजा गया । जहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी मतदाताओं ने अपने अपने मत का प्रयोग किया । जो लगभग दोपहर 1:00 बजे तक चला । इसके बाद मतपेटिका को बंद कर दिया गया । दोपहर 3:00 बजे मतपेटिका खोल मतगणना प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई । मतगणना के थोड़ी ही देर बाद ब्लाक प्रमुख पद का रिजल्ट सबके सामने आ गया । जिसमें भाजपा प्रत्याशी रानू सिंह को 68 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी शिव बचन यादव को केवल 23 वोट मिल पाए । इस तरह भाजपा प्रत्याशी रानू सिंह 45 वोटों से ब्लॉक प्रमुख की चुनाव जीत गई । जिनका ब्लॉक परिसर से बाहर निकलते ही समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गुलाल अबीर ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया । इसके बाद नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रानू सिंह शहीद चौक पर पहुंचकर शहीदों को माल्यार्पण कर उनको नमन किया । निर्वाचित ब्लाक प्रमुख को प्रशासन ने उनके घर तक पूरी सुरक्षा के साथ पहुंचाया ।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी राम भवन तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार सिंह, कोतवाल नीरज कुमार पाठक, कस्बा चौकी प्रभारी जगदीश सिंह, ओम सिंह ,खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत सतीश चंद्र मौर्य, सहित भारी मात्रा में पुलिस एवं पीएसी के जवान चुनाव संपन्न कराने में मुस्तैद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh