बीएससी के छात्र की मिली धड़ से अलग पड़ी सर ,परिवार में कोहराम
मऊ : हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमदरा गांव निवासी हर्षित मिश्र पुत्र अशोक मिश्र उम्र लगभग 20 वर्ष की सिर कटी लाश चकरा पश्चिमी रेलवे केबिन (दौलतपुर मोड़) के पास से शनिवार की सुबह मिली। हर्षित शुक्रवार की कि सायं लगभग 5:00 बजे अपनी बाइक से घूमने के लिए निकला और सात बजे तक घर वापस ना आने से परिजन परेशान हो गए ,और चकरा जमदरा ,पुरुषोत्तम चट्टी आदि जगहों पर उसकी खोजबीन किया। किंतु रात्रि 9:00 बजे तक उसका पता न चलने पर उसके चाचा मनोज मिश्र एवं गांव के कुछ लोगों ने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की तहरीर थाने पर दिया। सुबह जैसे ही परिजन पुनः उसकी खोज में निकले किसी ने सूचना दिया कि एक युवक की लाश चकरा रेलवे लाइन पश्चिमी केबिन के पास पड़ी है। परिजन जब वहां गए तो हर्षित की गाड़ी एवं कपड़े देख कर उसे पहचान लिया। मृतक के पैकेट में उसका मोबाइल और गाड़ी की चाबी पड़ी मिली ।किंतु उसके सिर का कहीं पता नहीं चल सका जबकि लोगों नेअगल-बगल काफी ढूंढा। मृतक युवक के पिता अशोक मिश्रा बनारस में किसी प्राइवेट पंखे की फैक्ट्री में काम करते हैं। जिनके दो लड़के बड़ा गोलू एवं छोटा हर्षित , किसी की शादी नहीं हुई है ।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर थाने गई और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्ट मार्टम हाउस भेजा।हर्षित देहरादून(उत्तरांचल)में रहकर बी.एस.सी(कृषि)की पढ़ाई करता था।पिछले अप्रैल माह में वह घर आया था।मृतक हर्षित स्वभाव से सरव एवं अत्यंत मृदुभाषी था।
























































Leave a comment