मुहम्मदपुर विकास खण्ड मे ब्लाक का चुनाव आज सकुशल संपन्न , पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के भाई विजय कुमार विश्कर्मा के पक्ष में रहा रुझान
फरिहा/मुहम्मदपुर , आज़मगढ़ ।मुहम्मदपुर विकास खण्ड मे ब्लाक का चुनाव शनिवार को सकुशल संपन्न हुआ । मतदान 11:00 बजे से प्रारंभ होते भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के भाई विजय कुमार विश्कर्मा के पक्ष में रुझान रहा । कुल 97 बीडीसी में 95 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें दो मुस्लिम महिला बीडीसी सदस्यों के परिवार में मृत्यु होने से वह अपने मत का प्रयोग नही कर सकी । वही समाजवादी पार्टी के खेमे में मायूसी थी । भाजपा प्रत्याशी के खेमो में सुबह से ही चहल पहल थी । कार्यकर्ता जीत के लिए आश्वस्त थे । चुनाव के दौरान मुख्य गेट पर ही पुलिस प्रशासन द्वारा लिस्ट से मिलान कर प्रत्याशियों को भेजा जा रहा था । इस रास्ते पर आम आदमी के लिए रोक लगा दी गई थी । भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि यह जीत मेरी नहीं बल्कि क्षेत्र के सभी लोगों की जीत है हमारे बड़े भाई डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने क्षेत्र में जो योगदान दिया है उसी का फल है कि आज क्षेत्र की जनता ने मुझे दोबारा ब्लाक प्रमुख के लिए विश्वास कर अपने मत का प्रयोग किया इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमोद लाल श्रीवास्तव, रामचंद्र मिश्रा, सुजीत सिंह , संतोष प्रधान, सुनील कुमार मिश्रा अशरफ नियाज अहमद आदि लोग थे ।। एसडीएम निजामाबाद राजू रतन सिंह जी मौके पर जाकर मुआयना किया ए आर ओ संगम सिंह ने बताया कि 97 मतों में कुल 95 मत पड़े जिसमें 81 मतों से विजय कुमार विश्वकर्मा ने जीत हासिल की वही प्रमोद चौहान को 13 मत मिले विजय कुमार विश्वकर्मा के नाम के आगे किसी ने अपना नाम लिख दिया जिससे एक वोट अवैध हो गया ।
























































Leave a comment