जगत इण्टर कालेज में पूर्व मंत्री ने मनाई पिता स्व: जगत विभूषण विश्वकर्मा जी की पुण्यतिथि
दीदारगंज -आजमगढ़ : पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के पिता स्व0 जगत भूषण विश्वकर्मा की पुण्यतिथि मनाई गयी। कार्यक्रम जगत इण्टर कालेज गद्दोपुर आजमगढ मे सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके पहले हवन यज्ञ करके आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी। बालिकाओ की शिक्षा के लिये जगत इण्टर कालेज की स्थापना के लिये एक नेक और सच्चे इन्सान के योगदान को क्षेत्रवासी हमेशा याद रखेगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरिलाल प्रजापति अध्यक्ष श्री चन्द्र भूषण विश्वकर्मा ,चन्द्रिका यादव त्यागी दिनेश विश्वकर्मा, अमरनाथ विश्वकर्मा, अमरेज यादव, राजबहादुर विश्वकर्मा, विनय विश्वकर्मा, अजीत विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की।



























































Leave a comment