Latest News / ताज़ातरीन खबरें

यहां भी जेवरात की चोरी करने में पकड़ी गई चालबाज महिला

 अजमतगढ़ (आजमगढ़) : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर बाजार में आज दिनांक 9 साथ 2021 को दिन में लगभग 3:00 बजे विजय ज्वेलरी की दुकान पर दो लोग मोटरसाइकिल से आए और कान का झुमका दिखाने के लिए कहे तो दुकानदार विजय ने दुकान से 5 सेट झुमका दिखाने के लिए दिया जिसमें से आया हुआ व्यक्ति 2सेट झुमका लेकर फोन से बात करते हुए बाहर निकल गया और महिला भी भागने के फिराक में थी तब तक दुकानदार ने अपना गहना वापस मांगा तो उसमें मात्र 3 सेट ही मिला दुकानदार ने किसी तरह महिला को रोक कर रखा व शोर किया तो अगल-बगल के दुकानदार भी मौके पर जुट गए और महिला को बैठाए रखा तथा पुलिस को सूचना दी गई!

 दुकानदार विजय वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा अजमतगढ़ के मूल निवासी हैं और कंजरा दिलशादपुर बाजार में अपनी ज्वेलरी की दुकान किए हुए हैं उन्होंने बताया कि दोस्त से कान का झुमका कीमत ₹50000 बनती है उसको हमसे ठग लिया गया है जबकि महिला को किसी तरह बैठा लिया गया महिला से साथ आए व्यक्ति के बारे में पूछताछ करने पर महिला ने उसको जानने से ही इंकार कर दिया कहा कि हम को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर के मुबारकपुर से यहां तक लाया था उसने हमारी मोबाइल भी ले कर के चला गया और मैं बहुत परेशान हूं मैं उसको जानती भी नहीं इसी बीच सूचना पाकर जीयनपुर कोतवाली मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई! सूचना पाकर महिला के गांव से कुछ लोग आए ग्राम प्रधान सहित लेकिन उन लोगों के पूछने के बाद भी महिला ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया थक हार कर वे लोग भी वापस चले गए!


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh