खरसहनकलां गांव में जिला पंचायत राज अधिकारी ने किया पौधारोपण : दीदारगंज
दीदारगंज-आजमगढ़ : विकासखंड फूलपुर के खरसहनकला गांव स्थित शारदा सहायक खंड 32 नहर के पटरी के किनारे डीपीआरओ लालजी दूबे ने क्षेत्रीय ग्रामप्रधानों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में अशोक और अन्य फलदार पौधों का पौधरोपण किया। इस अवसर पर लालजी दूबे ने कहा कि यही पौधे कुछ वर्षों में बृक्ष का रूप ले लेंगे तथा धरती की सुंदरता के साथ साथ पर्यावरण का भी संतुलन बनाने में सहयोग करेंगे तथा फूल फल लकड़ियां तथा छाया के साथ साथ प्राण वायु देंगे जो प्राणिजगत के लिए अतिआवश्यक है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह, राधेश्याम यादव ग्राम पंचायत अधिकारी, दिलीप यादव, रामपाल सिंह, उपेन्द्र सिंह गुड्डू, प्रदीप बेनवंशी, सूरज सिंह, बृजेश सिंह, इंद्रपति सेवक, लवकुश सिंह, आदित्य सिंह, अखिलेश सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजन पांडेय , आदि मौजूद थे।
























































Leave a comment